The Lion and the Clever Rabbit
In a thick forest lived a greedy lion named Bhasuraka. He hunted far more animals than he could eat, and everyone lived in fear.
The animals held a meeting and went to the lion. "Your Majesty," they said, "stay in your den. Every day one of us will come to you as your meal." The lion agreed, but warned, "If anyone is late, I will hunt all of you!"
One day it was the turn of a small rabbit. He walked very slowly, thinking hard. When he finally reached the den, the lion roared, "Why are you so late? And you are so small!"
"Forgive me, Your Majesty," said the rabbit, bowing low. "Five rabbits were coming for you, but another lion stopped us on the way. He ate the other four and said he is the true king of this forest."
The lion shook with anger. "Another king? Show him to me at once!" The rabbit led him to a deep well. "He lives down there," he whispered.
The lion looked into the well and saw his own reflection in the water. He roared, and the well roared back. Thinking it was his enemy, the lion jumped in to fight, and was never seen again. The little rabbit hopped home, and the whole forest celebrated.
Moral of the story
Brains are stronger than muscles. Even the smallest person can solve a big problem.
शेर और चतुर खरगोश
एक घने जंगल में भासुरक नाम का एक लालची शेर रहता था। वह ज़रूरत से कहीं ज़्यादा जानवरों का शिकार करता था और सब डर-डरकर जीते थे।
सब जानवरों ने सभा की और शेर के पास गए। "महाराज," उन्होंने कहा, "आप अपनी गुफा में ही रहिए। रोज़ हममें से एक जानवर आपका भोजन बनकर खुद आ जाएगा।" शेर मान गया, पर बोला, "अगर कोई देर से आया, तो मैं सबका शिकार कर लूँगा!"
एक दिन एक छोटे खरगोश की बारी आई। वह सोचते-सोचते बहुत धीरे चला। जब वह गुफा पहुँचा, तो शेर दहाड़ा, "इतनी देर क्यों? और तुम तो इतने छोटे हो!"
खरगोश ने झुककर कहा, "माफ़ कीजिए महाराज। आपके लिए पाँच खरगोश आ रहे थे, पर रास्ते में एक दूसरे शेर ने हमें रोक लिया। उसने चार को खा लिया और कहा कि इस जंगल का असली राजा वही है।"
शेर गुस्से से काँप उठा। "दूसरा राजा? मुझे अभी उसके पास ले चलो!" खरगोश उसे एक गहरे कुएँ के पास ले गया और धीरे से बोला, "वह इसी के अंदर रहता है।"
शेर ने कुएँ में झाँका तो पानी में उसे अपनी ही परछाईं दिखी। वह दहाड़ा, तो कुएँ से भी दहाड़ गूँजी। उसे अपना दुश्मन समझकर शेर लड़ने के लिए कुएँ में कूद गया और फिर कभी बाहर नहीं निकला। छोटा खरगोश फुदकता हुआ घर लौटा और पूरे जंगल ने खुशी मनाई।
कहानी की सीख
बुद्धि बल से बड़ी होती है। छोटा-सा जीव भी बड़ी समस्या हल कर सकता है।
