Why We Celebrate Diwali
Long, long ago, in the kingdom of Ayodhya, lived a kind prince named Rama. He was loved by everyone for his honesty and goodness.
Because of a promise his father had made, Rama had to leave the kingdom and live in the forest for fourteen years. His wife Sita and his brother Lakshmana went with him.
In the forest, the demon king Ravana carried Sita away to his island kingdom, Lanka. Rama was heartbroken, but he did not lose hope.
With the help of the brave Hanuman and an army of monkeys and bears, Rama built a bridge of stones across the sea. After a great battle, good won over evil. Ravana was defeated and Sita was free.
When Rama, Sita and Lakshmana finally returned to Ayodhya, it was a dark new-moon night. The happy people lit thousands of clay lamps along every road and rooftop to welcome them home.
Ever since, every year, we light diyas, make rangoli, share sweets and celebrate Diwali, the festival of lights. It reminds us that light always wins over darkness.
Moral of the story
Goodness and truth always win in the end. Spread light and kindness wherever you go.
हम दिवाली क्यों मनाते हैं
बहुत-बहुत समय पहले अयोध्या नगरी में राम नाम के एक दयालु राजकुमार रहते थे। अपनी सच्चाई और अच्छाई के कारण वे सबके प्यारे थे।
अपने पिता के एक वचन के कारण राम को चौदह वर्ष के लिए राज्य छोड़कर वन में रहना पड़ा। उनकी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण भी उनके साथ गए।
वन में राक्षसों का राजा रावण सीता को उठाकर अपने द्वीप लंका ले गया। राम बहुत दुखी हुए, पर उन्होंने आशा नहीं छोड़ी।
वीर हनुमान और वानर-भालुओं की सेना की मदद से राम ने समुद्र पर पत्थरों का पुल बनाया। एक बड़े युद्ध के बाद अच्छाई की बुराई पर जीत हुई। रावण हार गया और सीता आज़ाद हो गईं।
जब राम, सीता और लक्ष्मण अयोध्या लौटे, तब अमावस की अँधेरी रात थी। खुश होकर लोगों ने उनके स्वागत में हर सड़क और छत पर हज़ारों दीये जलाए।
तभी से हर साल हम दीये जलाते हैं, रंगोली बनाते हैं, मिठाइयाँ बाँटते हैं और रोशनी का त्योहार दिवाली मनाते हैं। यह हमें याद दिलाता है कि उजाला हमेशा अँधेरे पर जीतता है।
कहानी की सीख
अंत में हमेशा अच्छाई और सच्चाई की जीत होती है। जहाँ भी जाओ, रोशनी और दया फैलाओ।
